हाई टेंशन टॉवर को हटाया नहीं, हाइवे बना दिया:शिफ्टिंग के लिए 160 करोड़, लेकिन 132KV पोल शिफ्ट किया नहीं, हादसे का खतरा।

संपादक कालूराम कुमावत।

बाड़मेर-जैसलमेर।  को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 68 की 28 किलोमीटर रोड को शिफ्ट किया गया है। लेकिन इसके बीच में आने वाले हाई टेंशन टॉवर को शिफ्ट नहीं किया गया है। ठेकेदार ने 132 केवी हाई टेंशन लाइन को हटाए बगैर ही हाइवे का निर्माण कर दिया। हाइवे पर डामर तैयार होने के बाद पोल के नीचे से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। अगर बड़ा ट्रक, बस या ट्रेलर ने निकलने का प्रयास किया तो बड़ा हादसा हो सकता है। हर वक्त खतरा मडरा रहा है।  हाइवे पर 132 केवी लाइन लाइन टॉवर। दरअसल, कपूरड़ी-जालीपा लिग्नाइट परियोजना के लिए जमीन अवाप्ति के दौरान भाडखा से जालीपा तक 20 किमी हाइवे खनन इलाके बीच आ जाने के बाद इस हाइवे को कोयला खनन से शिफ्ट किया है। करीब 160 करोड़ की लागत से 28 किमी हाइवे का निर्माण करवाया गया है। ठेकेदार ने 132 केवी हाई टेंशन लाइन को हटाए बगैर ही हाइवे का निर्माण कर दिया। अब ट्रैफिक इस हाई टेंशन पोल के नीचे से गुजरता है। अगर बड़ा ट्रक, बस या ट्रेलर अब निकलने का प्रयास किया तो बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे को न्योता देना हाइवे। 2022 में शुरू हुआ था हाइवे शिफ्टिंग का काम। साल 2022 में 28 किलोमीटर हाइवे बनाने के लिए 160 करोड़ रुपए का टेंडर जारी हुआ है और जिसका लगभग पूरा होने को है। कुछ जगह ओवरब्रिज और पुलियों का निर्माण बाकी है। शेष हाइवे पर डामरीकरण हो चुका है। हाइवे तो शिफ्ट हो गया लेकिन बीच में आने वाला 132 केवी हाई टेंशन लाइट को हटाया नहीं गया