प्राकृतिक आपदा बे मौसम बारिश अफीम किसानों के लिए आफत बनी।

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा।  पिछले दो दिनों से जिले में एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बे मौसम बरसात से अफीम किसानों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है क्योंकि अभी अफीम किसान लुवाई चिराई का कार्य कर रहा है। क्षेत्र में अफीम काश्तकारों ने अफीम खेती में चीरे लगाए थे जो हुई बरसात से अफीम धुल गई जिससे किसानों को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है । अफीम किसानों का कहना है कि अगर यह बरसात ऐसी ही रही तो औसत में कमी हो सकती हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी प्रदेश सचिव रामचंद्र बामनिया प्रदेश संगठन सचिव रामचंद्र मीणा वरिष्ठ समाजसेवी यू एस शर्मा ने बे मौसम बरसात पर किसानों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए नारकोटिक्स विभाग एवं राज्य सरकार केंद्र सरकार से मांग अनुरोध किया है कि बरसात को ध्यान में रखते हुए किसानों को अफीम तौल में औसत मे शीतलता बरते जिससे कि किसानों के पट्टे कटे नहीं।