रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
जयपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण और जघन्य अपराधों के खिलाफ आज जयपुर शहर और जयपुर दक्षिण भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर गांधी सर्किल जेएलएन मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में जयपुर जिला दक्षिण अध्यक्ष राजेश गुर्जर के नेतृत्व में बस्सी विधानसभा से जयपुर दक्षिण जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा व जिला मंत्री हेमन्त मीना के साथ युवराज सैनी, विश्वजीत भारद्वाज,कौशल जाट,निर्मल झालानी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
















