बेमौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।

निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में। शनिवार को हुई असमय बारिश से किसानों की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है बारिश के साथ जोरदार हवाओं से खेतो में खड़ी फसलें आड़ी पड़ गई है , गेहूं जौ चना ,सरसो , इसबगोल ,अफीम एवम सब्जी की फसलों में भारी नुकसान पंहुचा है। फसलें आड़ी पड़ने के कारण आने वाले समय में सड़ जायेगी जिससे उत्पादन भी बहुत कम होगा। रविवार सुबह हुई बारिश से अफीम फसल में चीरा लगी हुई अफीम भी धूल गई व वापस शाम को हुई बरसात से रात को भी अफीम धूल गई है । एक तरफ अफीम में इस साल रोग का प्रकोप बहुत ज्यादा रहा उस पर कुदरत की दोहरी मार किसानो की कमर तोड़ दी है ऐसे में फसलों की सही समय पर गिरदावरी करवाकर बीमा कंपनी से उचित मुवावजा दिलवाए । हर बार बीमा कंपनी से बीमा तो करवा लेते हैं लेकिन खराबे के समय बीमित कंपनी मुवावजा देते समय अनदेखी करती है साथ ही सभी किसानों से निवेदन है कि बीमा कंपनी को टोल फ्री नंबर पर 72 घंटे में खराबे की सूचना प्रदान करे आल इंडिया क्रॉप इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18001809529 या अपने नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक या कृषि अधिकारी को सूचित करे।