ट्रेलर में घुसा कंटेनर, फंस गया ड्राइवर: गंभीर घायल होने पर उदयपुर रेफर; अचानक ब्रेक लगाने से हादसा।

संपादक कालूराम कुमावत। चित्तौड़गढ़ उदयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ही ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे चल रहा कंटेनर, ट्रेलर में जा घुसा। कंटेनर का ड्राइवर काफी देर तक गाड़ी में ही फंसा रहा। मौके पर पुलिस और ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया। पांव फंसे होने के कारण ड्राइवर के पैरों में चोट लगी। उसे तुरंत एंबुलेंस की सहायता से उदयपुर रेफर किया गया। वहीं, गाड़ियों को साइड कर पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु किया। मामला भदेसर थाना क्षेत्र का है। ट्रेलर के ब्रेक लगाने से बेकाबू हुआ कंटेनर। डेलवास निवासी समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे के पंचदेवला के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। मंगलवार रात को उदयपुर से चित्तौड़ होते हुए भीलवाड़ा जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके कारण पीछे चल रहा कंटेनर बेकाबू होकर ट्रेलर के पीछे जा घुसा। कंटेनर के आगे का हिस्सा पिचक जाने से ड्राइवर का पांव अंदर ही फंस गया था, जिसके कारण वह निकल नहीं पाया। ड्राइवर का पांव हुआ फैक्चर। आसपास के लोग दौड़ के आए और काफी कोशिशों के बावजूद भी ड्राइवर जम्मू निवासी द्वारका नाथ पुत्र थोड़ू राम को बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में भदेसर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना अधिकारी रविंद्र सेन मय जाब्ता पहुंचे। थानाधिकारी सेन ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से उदयपुर रेफर कर दिया गया। ड्राइवर के पांव में डॉक्टर ने फैक्चर होना बताया। हालांकि ड्राइवर अब पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को साइड किया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।