संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान सुधीर जोशी आईपीएस के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री परबतसिंह जी व वृताधिकारी कपासन श्री अनिल जी सारण के सुपरविजन में रतन सिंह पुनि एसएचओ के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया जो मुखबीर सूचना पर दिनांक 20.03.2024 को चोरी की मोटर साईकिल लेकर बेचने की फिराक में घूमते हुए कपासन दरगाह के पिछे के निवासी 01. श्री मोईन खां पिता असलम खां कवाल मुसलमान उम्र 23 साल व 02. श्री मोसिन खां पिता असलम खां कवाल मुसलमान उम्र 25 साल को रुकवाकर पूछताछ की गई तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया व उनके पास मोटर साईकिल पैशन प्रो के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर उदयपुर चिकित्सालय से 06 दिन पहले चोरी कर लाना बताया जिस पर हर दोनों अभियुक्तगणों को गिरफतार कर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 81/2024 धारा 379, 411 भादस में दर्ज कर आज दिनांक 21.03.2024 माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया जिनसे गहनता से अनुसंधान करने पर एक होण्डा साईन बिना नम्बरी निमच रेल्वे स्टेशन से छः माह पहले, एक एचएफ डिलक्स बिना नम्बरी काला खेत्त मंदसौर से तीन माह पहले, एक सुपर स्लेण्डर बरंग काला आसमानी मण्डी रोड स्टेडियम के पास, मंदसौर से सात माह पहले, एक एक्टिवा स्कूटी नई आबादी, मंदसौर से ग्यारह माह पहले, एक हिरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस उदयपुर चिकित्सालय से चार माह पहले, कुल 06 मोटरसाईकिले चोरी की हुई बरामद की गई एवं अन्य चोरियों के बारे में अनुसंधान जारी हैं। उक्त दोनों अभियुक्तगण मूल निवासी मदारपुरा नीम चौक, मंदसौर के होकर पिछले करीब 10 साल से दरगाह के पिछे, कपासन में निवासरत है। गिरफ्तार अभियुक्तगणः 01. श्री मोईन खां पिता असलम खां कवाल मुसलमान उम्र 23 साल व 02. श्री मोसिन खां पिता असलम खां कवाल मुसलमान उम्र 25 साल निवासियान दरगाह के पिछे, कपासन पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः- 1. रतनसिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन। 2. श्री लादू लाल इकाई 3. श्री भैरूलाल सउनि 4. श्री जितेन्द्र कानि. 571(विशेष भूमिका) 5. श्री रोशन कानि 6. श्री लक्ष्मण कानि 7. श्री बद्री लाल कानि 456 8. श्री कैलाश कानि 442
















