रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित निमोरा गांव के पहाड़ पर दोपहर करीब दो बजे के आसपास पहाड़ पर आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली इस दौरान ग्रामीणों ने बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा को भी सूचना दी इस दौरान मौके पर वन विभाग के वन रक्षक भगवान सहाय व वन नाका के कर्मचारी रामनारायण मीणा,रामकरण मीणा, कजोड़ मीणा, रामरख गुर्जर समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया लेकिन आग इतनी भयंकर लगी जो की विकराल रूप धारण कर लिया जो की झर दात माता के ऊपर पहाड़ पर और नईनाथ धाम के पहाड़ पर, जागेश्वर मठ महादेव के पीछे पहाड़ पर आग लगी इस दौरान डीसीपी कावेंद्र सागर, एसीपी मुकेश चौधरी, एसएचओ राजीव यदुवंशी, चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा विनोद कुमार, हरीश कुमार, गोविंदराम, व समस्त स्टाफ व 3 दमकल के कर्मचारी वीरेंद्र मीणा ,गोविंद, जाट, अर्जुन मीणा समस्त स्टाफ व ग्रामीणों की सहायता से करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला फिलहाल पुलिस व वन विभाग अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
















