प्रशासन हुआ अलर्ट, अवैध अतिक्रमण पर की कार्यवाही, तो दुकानों से पॉलीथिन भी जप्त।

संपादक कालूराम कुमावत।

मनासा। मनासा नगर परिषद द्वारा नगर में स्वच्छता और अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्यवाई की गई। परिषद अधिकारी सहित कर्मचारियों ने नगर में पैदल भ्रमण कर दुकानदारो होटल संचालको द्वारा रोड़ पर किए गए अवैध अतिक्रमण और बांधे गए त्रिपाल को हटवाया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत दुकानदारो से पॉलीथिन जप्त की। यह कार्रवाई रामपुरा नाका, मंदसौर नाका, सदर बाजार में की गई। वही आगे भी जारी रहेगी। मनासा नगर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा की कथा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। आगमन पूर्व नगर परिषद स्वच्छता टीम पूरे नगर में साफ सफाई और स्वछता को लेकर जुटी हुई है। वही रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।