संपादक कालूराम कुमावत।
प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ के पास छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के चरलिया गांव में दोपहर 3 बजे बुजुर्ग पर भतीजे ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर छोटीसादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। साथ ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटो में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्या हुई है। सीआई अनिल देवल ने बताया कि चरलिया गांव में शनिवार दोपहर को पारिवारिक विवाद के चलते मंदबुद्धि भतीजे ने ताऊजी की हत्या कर दी। मृतक 60 वर्षीय घनश्याम दास बैरागी को उसके ही भतीजे संतोष दास बैरागी ने घर पर अकेला देख कर लाठियों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ताऊ की हत्या करने वाला आरोपी उसका ही भतीजा है, जो मंदबुद्धि है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामलें की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति घर पर अकेला था। दोपहर में उसका भतीजा घर आया और अचानक उसने हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग में दम तोड़ दिया।
















