रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित स्टेशन के पास ढिंग्या की ढाल सरहद जटवाड़ा देव होटल के पीछे तथा रेलवे ट्रैक के बीच खाली जगह में बने कमरे में एक युवक की करीब 10 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश मिली इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंचे बस्सी थानाधिकारी राजीव यदुवंशी एएसआई मोहनलाल मीणा ,बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा ,व समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे इस दौरान कमरे के अंदर देखा तो सड़ी हुई लाश पर कीड़े पड़ गए थे लाश कंकाल जैसी हो गई थी जिसने पैंट शर्ट पहन रखे हैं पास में चप्पल खुली हुई है एक पव्वा आधा देसी शराब का व एक बिसलरी पानी की बोतल रखी हुई थी जिसके पास एक प्लास्टिक का थैला भी रखा था जिस पर नीलकंठ आटा उधोग मेहंदीपुर बालाजी जिला करौली लिखा हुआ था और उसके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला लाश करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश पूरी तरह से कंकालनुमा हो गई है चेहरे पर चमड़ी नहीं है आदि पर मार्ग संख्या 11/ 2024 दिनांक 25 मार्च 2024 को दर्ज कर वारीसान की तलाश जारी है अज्ञात व्यक्ति के शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में डी फ्रीज में रखवा दिया गया है मृतक व्यक्ति की उम्र 40 से 45 साल के करीब बताई जा रही है फिलहाल पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अपने-अपने पुलिस थाना में मृतक वारीसान की जानकारी लेकर पुलिस थाना में सूचित करें।


















