संपादक कालूराम कुमावत।
बाड़मेर के आलोक आश्रम में हजारों की भीड़ में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया ,, जिस जनता के अपार दुलार से जो युवा नेता राष्ट्रीय पार्टी का टिकट नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव निर्दलीय चुनाव लड़ता है और विजय हासिल करता है । विधायक होने के बावजूद निर्दलीय का टैग लगा होने के कारण शिव विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी की नहीं चलती है। निर्वाचित विधायक रविंद्र सिंह भाटी की डिजायर पर शिव विधानसभा में सिर्फ दो हैंडपंप स्वीकृत होते हैं और हारे हुए भाजपा के प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा की डिजायर पर 20 हैंड पंप स्वीकृत होते हैं यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है। अचानक राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी को रविंद्र सिंह भाटी की याद तब आती है जब लोकसभा में बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की हुंकार भरता है । मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष उसको मनाने के लिए आगे पीछे दौड़ते हैं। किस तरह से राजनीति में ऐसे युवाओं की भ्रूण हत्या करने का प्रयास किया जाता है, यह रविंद्र सिंह भाटी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। लेकिन जिस तरह का साहस रविंद्र सिंह भाटी ने दिखाया है वह काबिले तारीफ है।
















