प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा के भजनों पर झूमे लोग: सीपी जोशी के होली मिलन समारोह में जुटे लोग, स्टेज पर हुई अफरा-तफरी।

संपादक कालूराम कुमावत। चित्तौड़गढ़| प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां राजस्थानी सिंगर छोटू सिंह रावणा ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनके समर्थक भी शामिल हुए। इस दौरान स्टेज पर कम जगह होने पर अफरा-तफरी का भी माहौल देखने को मिला। ये होली मिलन समारोह मंगलवार रात को आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से ये समारोह रखा गया। इसमें राजस्थानी सिंगर छोटू सिंह रावणा ने अपनी परफॉर्मेंस दी। यहां सांवलिया सेठ और श्रीराम के भजनों पर लोग झूम उठे। इस मौके पर छोटू सिंह के नए गाने को भी लॉन्च किया गया। भजनों पर कई महिलाओं ने किया डांस। ‘सांवरिया सेठ दे दे, मंडपिया रा मालिक दे दे’ और ‘अपने लहू में बसा लिया जिसने मेरे श्रीराम को ऐसी भक्ति ना देखी कहीं, कीजो केसरी के लाल-मेरा छोटा सा ये काम’ जैसे कई भजनों ने लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने इन भजनों पर जमकर डांस किया। वहीं दूसरी ओर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी समारोह में पहुंचे। उनके साथ भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट और अन्य समर्थक भी थे। स्टेज पर दिखा अफरा-तफरी का माहौल। प्रोग्राम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी भी स्टेज पर गए। इस दौरान कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी स्टेज पर बुलाया गया। स्टेज छोटा पड़ने के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट के साथ धक्का-मुक्की होती हुई दिखाई दी। उन्हें स्टेज पर आगे जाने से रोका जा रहा था। इस बीच बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बहसबाजी भी हुई।  

वीडियो न्यूज????????????????????????