संपादक कालूराम कुमावत।
कोटा में एक और सुसाइड केस सामने आया है। लखनऊ की रहने वाली 19 साल की लड़की पंखे से फंदा बनाकर लटक गई। वह नीट की तैयारी कर रही थी। 2 दिन से फोन अटैंड नहीं कर रही थी। ऐसे में उसका दोस्त पीजी गया। दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर लटकी मिली। छात्रा शहर के महावीर नगर फर्स्ट इलाके में एक मकान में पीजी में रह रही थी।सुसाइड का पता बुधवार रात करीब साढ़े बजे लगा। हादसे की जानकारी पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डिप्टी एसपी राजेश टेलर भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। जवाहर नगर थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि छात्रा के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। शव को एमबीएस हॉस्पिटल में रखवाया गया है। दो दिन से नहीं उठा रही थी कॉल। थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि छात्रा दो दिन से कॉल अटैंड नहीं कर रही थी। आखिरी बार धुलंडी की सुबह देखा गया था। दो दिन से छात्रा का दोस्त भी उसे कॉल कर रहा था लेकिन छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में बुधवार देर शाम वह पीजी में पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दोस्त ने ही दरवाजा तोड़ दिया। दोस्त ने ही छात्रा को फंदे से नीचे उतारा। पीजी में अन्य छात्रा स्टूडेंट अपनी मां के साथ रहती है। एक अभिभावक ने मकान मालिक अशोक श्रृंगी को घटना की जानकारी दी। अशोक ने पुलिस को सूचना दी और वह भी मकान पर पहुंचे। तीन दिन पहले अस्पताल में कराया था भर्ती। मकान मालिक अशोक श्रृंगी ने बताया कि छात्रा 3 मार्च को ही पीजी में रहने आई थी। इससे पहले वह महावीर नगर इलाके में ही किसी दूसरी जगह पर रह रही थी। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब चल रही है और अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में पिछले दिन से परिवार अस्पताल में ही लगा हुआ है। तीन दिन पहले 23 मार्च की रात को छात्रा के पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। उस समय अस्पताल से पीजी पर पहुंचे थे। छात्रा को अस्पताल गए और भर्ती करवाया। 24 मार्च को सुबह छात्रा को अस्पताल से छुटटी मिल गई थी। 25 मार्च को छात्रा को लास्ट टाइम देखा था। अशोक के अनुसार वह पिछले दस दिन से ज्यादातर अस्पताल में ही रह रहे हैं। ऐसे में 25 मार्च के बाद छात्रा का पता नहीं लग सका।
















