मकान निर्माण के दौरान हादसा: छत से गिरकर दो मजदूर हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी।

संपादक कालूराम कुमावत। नीमच| गुरुवार को गिरदोड़ा गांव में एक मकान का निर्माण दौरान हादसा हो गया। इस मकान निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार तूफान (22) और अर्जुन (35) निवासी गिरदोडा दोनो गांव में ही एक व्यक्ति के मकान पर छत की मुंडेर बनाने का काम कर रहे थे। तभी निर्माणाधीन मुंडेर भरभरा कर गिर गई और असंतुलित होकर दोनों नीचे गिर गए, एवं गंभीर घायल हो गए। उसके बाद लोगो ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक पंकज बैरागी व सहयोगी कमल दांगी ने तत्काल उन्हें नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों का इलाज जारी है।