डुगला थाना क्षेत्र में रात्री के समय हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश, मध्यप्रदेश की बाच्छडा गैग के चार आरोपी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत। चित्तौड़गढ़।  30 मार्च। डूंगला कस्बे में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को डूंगला थाना क्षेत्र के अमरपुरा खेड़ा के एक मकान से सोने चांदी के जेवरात व नगद राशि चोरी कर ले जाने के मामले में डुंगला पुलिस व साईबर सैल ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश की बाच्छडा गैग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 14 फरवरी को डूंगला थाना क्षेत्र के अमरपुरा खेडा में महावीर पुत्र जगपालसिह चारण के मकान में अज्ञात चोरो द्वारा मकान का मेन गेट का ताला व कमरों का ताला तोड अलमारी से करीब 10 से 12 तोला सोने व 2 से तीन किलो चादी के जेवरात एवं करीब 50 हजार रुपये नगदी चूरा कर ले गये एवं उसी रात्री को पडौसी सोभालाल लौहार के मकान का भी ताला तोड कमरे से चॉदी के जेवरात व नगदी चूरा कर ले गये। घटना में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। घटना के मद्देनजर एएसपी परबतसिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के पर्यवेक्षण में डूंगला थानाधिकारी घेवरचंद व जिला साईबर सैल टीम का गठन किया गया । गठीत टीम और साईबर सैल के कानि. रामावतार ने तकनिकी साक्ष्य इकटठे कर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें नामजद कराये। इन नामजद आरोपियों के निवास स्थानों पर थानाधिकारी घेवरचन्द मय टीम, निम्बाहेडा कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, एएसआई सूरज कुमार मय टीम, निम्बाहेडा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय टीम, थाना मंगलवाड थानाधिकारी रामसिह मय टीम, थाना बडीसादडी के एएसआई बन्शीलाल मय टीम और जिले के साइबर सैल प्रभारी लोकपालसिह मय टीम ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले के चडोली, पिपल्यारुन्डी बाच्छडा बस्ती में एक साथ सयुक्त रुप से दबिशे दी गई। लगातार दबिसे देकर भरसक प्रयास करते हुए थाना डुंगला के चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफतार किया गया । गिरफतार शुदा आरोपियों से पुछताछ जारी है। जिनसे डूगला सर्कल एवं जिले में हुई अन्य चोरीयों की वारदात खुलने की पूर्ण सम्भावना है। गिरफ्तार आरोपी। मध्यप्रदेश के पिपल्या रुन्डी थाना मनासा निवासी 22 वर्षीय रविन्द पुत्र नरेन्द्र बाच्छडा, 24 वर्षीय राकेश पुत्र मदन बाच्छडा, 20 वर्षीय मनिष पुत्र रोशन बाच्छडा व चडैली थाना निमच सिटी निवासी 20 वर्षीय मोहित पुत्र सुरेश बाच्छडा। उक्त बाछड़ा गैंग द्वारा पूर्व में करीब डेढ़ दो वर्ष पूर्व निम्बाहेड़ा नगर के अरिहंत नगर में एक राजकीय चिकित्सक के सुने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उक्त कार्यवाही में डुंगला थानाधिकारी घेवरचन्द,  निम्बाहेडा कोतवाली के एएसआई सुरजकुमार, डूंगला के हैड कानि. सुरेश कुमार, ललित कुमार, साइबर सैल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कानि. रामावतार साईबर सैल, प्रवीन, गणपत, बेगूं के कानि. राधेश्याम, विरेन्द्र, डूंगला के कानि. ओमप्रकाश, जितेन्द्र व तेजपाल की विशेष भूमिका रही।