संपादक कालूराम कुमावत। 
निम्बाहेड़ा 02 अप्रेल। जिला पुलिस की विशेष टीम ने वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश निवासी दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक 12 साल व दूसरा 8 साल से फरार था। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एएसपी मुकेश सांखला के निर्देश पर उपनिरीक्षक रविन्द्र सैन व आजाद पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम सहायक उपनिरीक्षक सुरज कुमार, कानी रामावतार साइबर सैल, देवेन्द्र, वीरेंद्र, राधेश्याम, चेतन व हेमराज का गठन किया। टीम ने बड़ीसादड़ी थाने के चैक अनादरण के मामले में 2012 से फरार मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद निवासी विजय पुत्र रमेश भेरावत को उसके गांव से तथा भदेसर थाने के लड़ाई झगड़े के मामले में 2016 से फरार स्थाई वारंटी बालक नाथ उर्फ बालू दास वैष्णव को मोदी माता सरवानिया चौकी से गिरफ्तार कर संबंधित को सुपुर्द किया हैं। एएसआई सूरज कुमार की विशेष टीम द्वारा निरंतर वांछित आरोपी एवं स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ कर गिरफ्तारी की जा रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जानकारी के अनुसार टीम द्वारा पिछले 15 दिनों में मध्यप्रदेश के करीब 33 वांछित एवं स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं उक्त टीम राजस्थान पुलिस के श्लोगन “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” को भी सार्थक कर रही है।
















