












चित्तौड़गढ़। बस्सी थाने के नकबजनी के एक मामले में पांच सालों से फरार स्थाई वारंटी को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी थाना स्तर के टॉप10 वांछित अपराधी में चयनित हैं। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के तहत एएसपी परबतसिह के निर्देशन एवं डीएसपी ग्रामीण शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में एसएचओ बस्सी जयेश पाटीदार उनि द्वारा गठित टीम हैड कानि. कन्हैयालाल, कानि. नारायणलाल व शंकरलाल द्वारा बस्सी थाने के नकबजनी के मामले में करीब 5 वर्षों से फरार थाना स्तर के टोप टेन स्थाई वारंटी खानिया बस्ती बस्सी थाना बस्सी निवासी समीर पुत्र छोटे खा को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। WhatsApp us