संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उदय लाल आंजना के प्रति सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में किसान वर्ग उत्साहित हैं। क्षेत्र के समस्त किसान इस बात को लेकर प्रसन्न है की इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें उदय लाल आंजना के रूप में एक किसान जनप्रतिनिधि प्राप्त हो रहा है। जो किसान परिवार में जन्मा है किसान की वेशभूषा में रहता है किसान की तरह साधारण जीवन यापन करता है। अपना सारा समय जन सेवा में व्यतीत करता है। किसानों की पीड़ा को भलि–भांति समझता है। किसानों की भलाई करता है। लोकसभा चुनाव के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे उदय लाल आंजना भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसान साथियों के बीच पहुंचकर खुद को नहीं रोक पाते हैं उनके अंदर का किसान जागृत हो जाता है। किसानों के प्रति समर्पित भाव दिखाई देने लगता है। इसी तरह का एक नजारा मंगलवार को कपासन विधानसभा के राशमी क्षेत्र में मिला। जहां जनसंपर्क के दौरान आंजना खुद को नहीं रोक पाए और एक किसान भाई की बैलगाड़ी को चलाने लगे। आंजना ने पूरे गांव में बैलगाड़ी दौड़ाई। आंजना के ये किसान भाव देखकर समस्त ग्रामवासी गदगद हो गए। सभी ने खुशी जाहिर की कि हमारे किसान परिवार से जुड़ा यह किसान केसरी नेता अब दिल्ली में हम किसान भाईयों की आवाज़ बनेगा और हमारी समस्याओं का निराकरण कर क्षेत्र में विकास का परचम लहराएगा।
















