संपादक कालूराम कुमावत। 
नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रामपुरिया में एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल परिजन उसे लेकर नीमच जिला अस्पताल पहुचें। जहां नीमच के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिटी थाने क्षेत्र के गांव रामपुरिया निवासी नव विवाहिता रीता पति राहुल बंजारा उम्र 19 वर्ष जाति बंजारा ने शनिवार को घर मे अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। यहां से उसे शहर के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए रात्रि में ले जाया गया था। मगर वहां पर उपचार के दौरान नव विवाहिता ने दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को मृतका के परिजनों, नायब तहसीलदार जागृति जाट और सिटी थाने में पदस्थ एसआई आजाद खान की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाकर पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया है मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जान शुरू कर दी है।
















