उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी की पहली जीत।

रिपोर्टर रामेश्वर लाल जाट।

सूरत से बड़ी खबर सभी विपक्षी पार्टी उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी की पहली जीत। सूरत से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुने गए हैं। ये बीजेपी की पहली जीत है परिणाम आने के पहले। सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद वहां के अन्य सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे, जिसकी वजह से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुने गए।