रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी कस्बे के बस्सी चक में घुमाव पर चार दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की चार दिन बाद भी शिनाख्त नही हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल की रात को राजमार्ग पर चक घुमाव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में भर्ती कर दिया जहां इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष, रंग सांवला, मृतक ने काली पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी थी।
















