संपादक कालूराम कुमावत। 
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियो, नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 28.04.2024 को सउनि मोहन सिंगार को गुराडिया देदा रलायता रोड पर से सफेद रंग की बोलेरो वाहन का पीछा करते मौके पर सफेद रंग की बोलेरो वाहन एवं एक निले रंग के ट्रेक्टर ट्राली से दोनो से प्रथक प्रथक 04-04 कट्टो मे भरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 08 प्लास्टिक के काले कट्टो मे भरा 160 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 320000 रुपये को एनड़ीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए जप्त कर मौके से दो आरोपीगणों 01. सैफ अलि 02. देवराम भील को गिरफ्तार किया बाद थाना वायडी.नगर पर अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी के नाम – 01. सैफ अलि 02. देवराम भील। जप्तशुदा मश्रुका – 1. कुल 160 किलो मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 320000 रुपये। 2. एक ट्रेक्टर ट्राली की किमती 400000 रुपए 3. एक महिन्द्रा कम्पनी की बोलेरो किमती 800000 सराहनीय कार्य – निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर मय टीम का सराहनीय योगदान रहा।
















