अपहरण कर बंधक रखने वाला गिरोह *पुलिस के शिकंजे मे 03 आरोपी गिरफ्तार।

संपादक कालूराम कुमावत।

नीमच । 29 को अपहरण किया और 30 को पकड़ा गये, हेमंत कुमार अग्रवाल निवासी वृंदावन कॉलोनी ,लाइफ टाइम फार्मा के संचालक ने पुत्र नवीन अग्रवाल दंत चिकित्सक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी, घटना मे अपहरण कर्ताओं ने कहा मादक पदार्थ के साथ मे लडका पकडा गया हे तुम्हरा ,फोन से 20 लाख रुपए मांगे एंव मुझे रूपये कीव्यवस्था जल्दी करने का बोले तो मेने उनसे बोला की मुझे शाम तक का समय दो पैमेंट की व्यवस्था कर रहा हैँ उन्होने मुझसे शाम को लहसुन मंडी गेट के सामने रूपये लेकर बुलाया ,पैसे दे जाना व तुम्हारे लडके को ले जाना । यदि नही आये तो अवैध मादक पदार्थ के केस में बंद कर देगें, मेरे लड़के का अपहरण कर मुझसे रूपयो की मांग कर रहे है। सूचना पर तत्काल थाना नीमच केन्ट से विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा फरियादी द्वारा बताये गये स्थान पर गोपनीय रूप से पुलिस टीम लगाई गई फरियादी द्वारा बताये स्थान पर दिनांक 30.04,24 उक्त व्यक्ति मय अपहरत नवीन अग्रवाल के साथ चारो व्यक्ति दो मोटर साईकिल पर आये एक मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति चालक तथा उसके पीछे अपहरत नवीन अग्रवाल था व दुसरी मोटर साईकिल पर दो अन्य व्यक्ति थे जिनको फरियादी द्वारा 07 लाख 50 हजार रूपये से भरा बैग दिया तभी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर बदमाशो को दबोचा जिनके नाम हे- 1- हरेन्द्र चौधरी पिता राजेन्द्र सिंह चौधरी निवासी कोठडी बागपत हरियाणा, 2- प्रेमसूख उर्फ कान्हा पिता जगदीशचन्गद्र धनगर उम्र 22 साल निवासी भडभड़िया थाना नीमच केन्ट, 3- धर्मेन्द्र सिंह पिता उमराव सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम सांडा थाना रतनगढ,अग्रवाल को मुक्त कराया, तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे सेअपहरत डॉ. नवीन 1– नगदी 07 लाख 50 हजार रूपये फिरौती की रकम 2– दो मोटर साईकिल 3– 05 मोबाईल आरोपियो ने रु वसूलने के उद्देश्य से उनके द्वारा डॉ. नवीन अग्रवाल का अपहरण कर उसके पिता हेमंत अग्रवाल से फिरौती की रकम डाँ. नवीन अग्रवाल को मादक पदार्थ के केस मे फसाने कि धमकी देकर वसुलने की योजना बनाई थी,  आरोपीयो से विस्तृत पुछताछ जारी व घटना मे अन्य कि सलि्प्तता के संबंध मे विवेचना जारी है।