संपादक कालूराम कुमावत।
आम आदमी पार्टी श्रीगंगानगर द्वारा जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर की मार्फत मुख्य मंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब एवं मदयमवर्ग के परिवारों के बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम की शिक्षा आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम स्कूलों में तब्दील किया गया था, उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा फिर से हिन्दी माध्यम में तब्दील करने की कवायद चल रही है,
शंकर मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार के इस कदम से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को मजबूरन अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजना पड़ेगा जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा! सरकार ने अगर इस फैसले को लागू किया तो आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ आमजन को साथ लेकर आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेवारी राजस्थान सरकार की होगी ! ज्ञापन देते समय महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वीना चौहान, एक्स इंप्लोई विंग के जिलाध्यक्ष बी एस राणा, सह सचिव तरसेम लाल चुम्मबर, लिगल सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलविन्दर सिंह, वरिष्ठ नेता बी एस चौहान, ट्रेंड विंग के जिलाध्यक्ष श्याम अरोड़ा, यूथ विंग के जिला सह सचिव उशविंदर बराड़ एवं धर्मवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह राणा,पतराज सिंह सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे!
















