रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बे में इन दोनों करीब 200 के आसपास कस्बे में चारों तरफ बंदर घूम रहे हैं इसकी जानकारी ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत सरपंच को अवगत करवा दिया जबकि ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि अभी 2 वर्ष पहले भी करीब 200 से अधिक बंदरों को पकड़वाया गया था और बंदर को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत में ऐसा कोई बजट नहीं है फिर भी बंदर को पकड़ने के लिए आगे से प्रस्ताव लेकर बंदरों को पकड़वा दिया जाएगा जबकि महिलाओं का कहना है कि रोज सुबह छत पर आ जाते हैं और कभी कपड़े फाड़ जाते हैं और रसोई में से सामान उठा ले जाते हैं इसी के साथ ही विद्यालय की बालक बालिकाएं जब विद्यालय में जाती है तो रास्ते में बंदरों का आतंक होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस दौरान ग्रामीणों का यही कहना है कि हमने पहले भी कई बार उच्च अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक को इसके बारे में अवगत करवा दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि जल्दी से जल्दी प्रशासन द्वारा हमें बंदरों से छुटकारा दिलाया जाए।
















