नंदवाना फीडर की साफ सफाई करवाने हेतु उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन। नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के तत्वाधान में नन्दवाना फिडर की सफाई एवं कपासन तलाब के पाल की रिपेरिंग व गुलाब सागर को गहरा करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी राजीव बडगूजर को ज्ञापन सोपा।ज्ञापन में बताया कि बनास नदी से कपासन तालाब को भरने के लिए नन्दवाना फीडर बनी हुई हैं। जिससे कई वर्षों से इस फीडर के माध्यम से तालाब की जल आपूर्ति होती आयी हैं।मगर फीडर के अन्दर जगह जगह अवरोध हो जाने एवं झाडीया उग जाने से बनास नदी का पानी कपासन तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। इसलिए मानसून पूर्व नन्दवाना फीडर की सफाई कराना अति आवश्यक है।साथ ही कपासन तालाब की पाल जीण क्षीण हो रही हैं।कुछ जगहो पर पेड पौधे उग गये हैं।जिससे जिसे रिपेरिंग कराना अति आवश्यक है।इसी प्रकार गुलाब सागर की सफाई करवाकर गहरा कराया जाना अति आवश्यक हैं।जिससे बरसात का पानी संग्रहित किया जाकर नगर में वाटर लेवल सही रह सके तथा गुलाब सागर की पाल की रिपेरिंग भी कराया जाना भी अति आवश्यक है।साथ ही उपखंड अधिकारी से अनुरोध किया कि जन हित के लिए ध्यान में रखते हुए सरकार या विधायक मद/ सांसद मद,डीएमएफटी, जिला कलेक्टर,राहत कोष से बजट सेक्शन करा अविंलब कार्य को कराने की कृपा करावे,जिससे बारिश के मौसम में कपासन का तालाब भरा जा सके और कपासन की भीषण पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिरोया संगठन महामंत्री गुड्ड खान नगर कांग्रेस प्रवक्ता विजय बारेगामा सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार भावेश झंवर ब्लॉक प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत मोहम्मद शेर अंसारी नगर मंडल प्रवक्ता सुनील प्रधान रोहित कोदली रवि सोनी विनय खटीक आदि उपस्थित रहे।