रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के झर आगरा रोड पटेलो की ढाणी के पास दौसा से जयपुर की तरफ जा रहा लोडिंग टेंपो जो की सामने से आ रही एक्टिवा को बचाने के चक्कर में लगाए ब्रेक इस दौरान पीछे से आ रही फोर व्हीलर गाड़ी ने मारी टक्कर खाई पलटी
बाल बाल बचे बड़ा हादसा टला मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस की गाड़ी इस दौरान मौके पर बांसखोह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी जगदीश मीणा, मुकुट बिहारी ,चालक राजन सिंह, मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली इस दौरान काफी दूर तक लगा लंबा जाम पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारू रूप से चालू किया और टोल प्रशासन को सूचना दी टोल प्रशासन की क्रेन की सहायता से गाड़ी को हटवाया
इस दौरान घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की सहायता से बस्सी उप जिला अस्पताल में भिजवाया इस दौरान टेंपो चालक ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र देवनारायण गुर्जर निवासी कोटखावदा व गाड़ी चालक रीतिक चौधरी पुत्र राजेश चौधरी निवासी बी 57 दादूदयाल मुहाना मंडी कल्याणपुरा जयपुर का रहने वाला है बाल बाल बचे बड़ा हादसा टला।
















