संपादक कालूराम कुमावत। 
डूंगला। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है और साथ रह कर साथ जीने – मरने की कसमें खाई जाती है। पुष्करणा समाज के बिलोदा गांव में प्रेमचंद व कनी बाई पुष्करणा ने इस संसार से एक ही दिन जाने की प्रीत निभाई। इसको एक संयोग कहे अथवा वचन लेकिन दोनों ने एक ही दिन अपनी देह को छोड़ कर साथ जाने के वचन निभा दिया। 4 जून को सुबह प्रेमचंद की देह को प्राणों ने छोड़ दिया। वहीं जीवन संगिनी कनी बाई का निधन भी इसी दिन सांय को हो गया। पुष्कारणा दंपति का एक ही दिन में निधन होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब सात दिन से 80 वर्षीय कनी बाई बीमार चल रही थी। जबकि 85 वर्षीय पति प्रेमचंद स्वस्थ थे, लेकिन प्रेमचंद का अचानक 4 जून को सुबह देहांत हो गया। 4 जून को दिन में प्रेमचंद का अन्तिम संस्कार हुआ और शाम को ही जीवनसाथी कनी बाई का भी स्वर्गवास हो गया। जिनका अंतिम संस्कार 5 जून को किया गया। दोनों का एक ही दिन में एक साथ संसार से अलविदा होना कई लोगों को आश्चर्यजनक लग रहा है।
















