रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड शाहिद की पुलिया के पास गोठड़ा कट पर शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे तेज गति से चल रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे स्विफ्ट गाड़ी के मारी टक्कर मौके पर पहुंचे जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा व स्टाफ मौके पर पहुंचे करीब 1 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया और मौके पर टोल प्रशासन की क्रेन की सहायता से गाड़ी को सड़क से हटाया ,और घटना की जानकारी ली ,जिसमें स्विफ्ट गाड़ी के अंदर बैठे हुए प्रमोद जैन, प्रमोद जैन की पत्नी श्रीमती बीना जैन, राहुल जैन श्रीमती गीतांजलि जैन, मिस्टी जैन घायल हो गए प्रमोद जैन व बीना देवी जैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें प्रमोद जैन को एंबुलेंस की सहायता से बस्सी हॉस्पिटल में लाया गया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई वहीं प्रमोद जैन की पत्नी बीना देवी जैन भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसको जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया था जहां पर इलाज के दौरान बीना जैन की भी मृत्यु हो गई अन्य घायल राहुल जैन, गीतांजलि जैन, मिस्टी जैन को एसएमएस अस्पताल जयपुर में रेफर किया गया जहां पर इलाज करा कर छुट्टी दे दी गई इसी के साथ ही प्रमोद जैन व बीना जैन का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए यह सभी व्यक्ति गोकलपुरी दिल्ली के रहने वाले हैं जो कि दिल्ली से जयपुर जा रहे थे।
















