सेगवा रोड़ पर नीमड़ी का देवरा में सामाजिक समरसता के साथ किया पौधारोपण और स्थापित की त्रिवेणी

संपादक कालूराम कुमावत।

कक्षा दस में पढ़ने वाले पाटनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी श्रीपति उपाध्याय द्वारा सेगवा चौराहे पर स्थित भगवान देवनारायण के स्थान नीमड़ी के देवरा में अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राजस्थान के प्रदेश संगठन सचिव एवं पूर्व जिला प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल की अध्यक्षता तथा गोपाल मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में पर्यावरण प्रेमियों बाबूलाल मीणा, देवकरण कीर, भेरूलाल कीर , रवींद्र कुमार उपाध्याय आदि की उपस्थिति में पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी स्थापित की और अपना जन्मदिन मनाया और सामाजिक सदभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे पूर्व व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल ने अपने उद्बोधन में भारतीय समाज में सामाजिक समरसता , न्याय तथा सद्भावना को बढ़ाने पर जोर दिया और प्रधानाचार्य उपाध्याय के पुत्र की पहल को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि जन्मदिन , वर्षगांठ , सालगिरह या परिवार में कोई भी आयोजन हो, उस समय हम सभी मिलकर उस आयोजन विशेष के अवसर पर यदि पौधारोपण करेंगे तो निश्चय ही देश में पर्यावरण संरक्षण भी होगा और तापमान में वृद्धि भी रुकेगी। कार्यक्रम के पश्चात अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान के प्रदेश सचिव रामचंद्र मीणा ने सेगवा चौराहा पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर के निकट केली निंबाहेड़ा रोड़ पर देवरा के विकास और भावी निर्माण की योजना प्रस्तुत की और बताया कि भविष्य में जल्द ही वहां सर्व समाज के सहयोग से संकट मोचक हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व निंबाहेड़ा के प्राचीन सत्यनारायण मंदिर के पीछे स्थित शक्ति नगर के बालाजी मंदिर परिसर में मनोहर माली जय श्री राम, नरेश आमेटा, रामेश्वर लाल मेघवाल, सोनू लोहार , विकास प्रजापत , राजू लोहार , काजू लोहार , राजेंद्र राव आदि की उपस्थिति में कल्प तरु का पौधारोपण किया गया। अतिथियों का आभार व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल ने प्रकट किया।