संपादक कालूराम कुमावत।
छिंदवाड़ा। टीकमगढ़ जिले के एक युवक ने छिंदवाड़ा डीआइजी सचिन अतुलकर की फेक आइडी बनाई फिर एक महिला को अपने जाल में फंसाया। टीकमगढ़ बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और पैसे भी ऐंठे। घटना कुछ माह पुरानी है पर शिकायत अब हुई है। छिंदवाड़ा डीआइजी सचिन अतुलकर ने अपनी टीम को एक्टिव करके मामला दर्ज कर लिया है। डीआइजी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया। शिकायत संज्ञान में आते ही गंभीरता से लेते हुये। डीआइजी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल प्रियंका पांडेय, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना प्रभारी कोतवाली, साइबर सेल प्रभारी व अन्य स्टॉफ शामिल किया गया। एसआइटी टीम के द्वारा शिकायतकर्ता से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी लेकर तत्काल इंटरनेट मीडिया मॉनिटरिंग सेल की मदद से आरोपित के बारे में संपूर्ण जानकारी का संकलन किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर महिला थाना में एफआइआर दर्ज कर मेडिकल कराकर टीकमगढ़ पुलिल को इस संबंध में सूचित किया गया, जहां थाना देहात अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
















