संपादक कालूराम कुमावत।
सिंगोली। समीपवर्ती ग्राम टोकरा के पास गुरुवार को सरिए से भरा एक ट्रेक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिसमे ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरा चौराहे के पास सिंगोली से सरिए भरकर जा रहा एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रेक्टर के पलटने से चालक भेरू पिता प्रकाश चन्द्र रैगर उम्र 20 वर्ष निवासी धनगांव थाना सिंगोली उछलकर ट्राली के टायर के पास जा गिरा और गम्भीर तरह से घायल हो गया। घायल भेरू को सिंगोली निजी चिकित्सक को दिखाया जिसने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर किया । भेरू को परिजन भीलवाड़ा लेकर जा रहे थे तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने पर चालक भेरू लाल ट्रेक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रेक्टर का पहिये से उसके सीने पर गम्भीर चोट लगी थी। मृतक भेरू का परिजनों ने ग्राम धनगांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
















