बिजली गिरने से बच्ची की मौत पिता गंभीर रुप में झुलसा दो भैंसों की भी मौत।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के खेरमालिया ग्राम पंचायत के गांव खेरमालिया में सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेरमालिया गांव निवासी दिव्या पुत्री प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे की खेरमालिया सरपंच भेरूलाल टांक द्वारा बताया गया कि सोमवार देर शाम को हुई तेज बारिश के साथ आकाश में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी चमक रही थी। इसी दौरान खेरमालिया गांव निवासी 36 वर्षीय प्रकाश पिता शंकर लाल 14 वर्षीय दिव्या पिता प्रकाश बारिश होने के कारण बाहर बांध रखी अपनी दो भैंसौ को बरसात से बचने के लिए बाड़े में ले जाने लगे। इसी दौरान आकाश से तेज आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय दिव्या की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं पिता गंभीर रूप से झुलूस गए। वही आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों भैंसौ की भी मृत्यु हो गई।

पिता पुत्री के ऊपर आकाशी बिजली गिरने के बाद ग्राम वासियों ,परिजनों द्वारा तुरंत प्रभाव से दोनों को बड़ी सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच कर दिव्या को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं पिता प्रकाश का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। खेरमालिया सरपंच भेरूलाल टांक द्वारा बताया गया कि मंगलवार को बड़ी सादड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनो व ग्राम वासियों की मौजूदगी में दिव्या का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोपा गया।वही गांव ले जाकर गमगीन माहौल में 14 वर्षीय दिव्या का अंतिम संस्कार किया गया।इस दुखद घटना के बाद सरपंच खेरमालिया भेरूलाल टांक द्वारा पैसे से मजदूर वह किसान प्रकाश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।आकाशीय बिजली गिरने की घटना से प्रकाश को पुत्री को खोने के अलावा दो भैंसों के रूप में एक लाख रुपए की आर्थिक हानी भी हुई है। परिवार में प्रकाश के अब पुत्री के अलावा दो पुत्र और है।