विधुत ट्रास्फामर व लाईन से छेडछाड करने से लाईन पर कार्यकर रहे निगम कार्मिको को आया करंट, थानाधिकारी को ज्ञापन सौप पर कार्यवाही की मांग की। 

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन। विधुत ट्रास्फामर व लाईन से छेडछाड करने से लाईन पर कार्यकर रहे निगम कार्मिको को आया करंट, थानाधिकारी को ज्ञापन सौप पर कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि 23.जुन को प्रातः 7ः20 बजे 33/11 के वी जीएसएस रिक्कों का विद्युत कार्य के रखरखाव हेतु पुर्वनिधारित शट् डाउन लेकर विद्युत लाइन पर कार्य किया जा रहा था। रखरखाव के दौरान लगभग प्रातः 9ः20 पर उक्त जी एस एस में 11 केवी फीडर दामाखेडा का कार्य निगम कर्मचारी उदय लाल माली. (तकनीशियन) पिन्टु लाल सुधार (तकनीशियन), संदीप कुमार (तकनीशियन), विशाल प्रजापत (तकनीशियन) को विद्युत प्रवाह का आघात लगा। जिस पर 11 के वी फीडर दामाखेडा में विद्युत प्रवाह का कारण की मौका जाँच करने हेतु निगम कर्मचारी गांव ताराखेडी पहुँचे जहाँ एक महिला ने एक विद्युत पोल पर धमाका होने की जानकारी दी। उस मौके पर जाकर देखा मो दामाखेडा पर कृषि विद्युत सम्बन्ध स्थापित थी फेज ट्रांसफार्मर पर भंवर लाल शर्मा निवासी ताराखेडी के कृषि विद्युत ट्रांसफार्मर की एल टी बुशिंग में सिंगल फेज की अवेध केबल जोड रखी है जिसका दूसरा छोर अन्य 11 के वी फीडर किशन्याखेडी की एल टी सप्लाई में जोड रखी है निगम कर्मचारियों को देख कर राजेन्द्र / भंवर . लाल शर्मा ट्रांसफार्मर पर लगे अवेध तारों को हटाने लगा। उक्त अवेध जोडे गये तारों के कारण 11 के वी फीडर किशन्याखेडी का विद्युत प्रवाह शडाउन लिए हुए दामाखेडा फीडर में हुआ जिसके कारण दुघटना घटित हुई ।व कार्मिको की जान जोखीमें पडी। जिस पर निगम कार्मिको ने थानाधिकारी रतन सिह को ज्ञापन सौप कर कठोर कार्यवाही की मांग की।