रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी नगर में नीमच रोड पर स्थित पारस टॉकीज के पास स्थित भाजपा पार्षद बद्रीलाल सेन के मकान के पास से रोड को क्रॉस करते हुए पैंथर गुरुवार रात्रि 10:30 बजे कार के केमरे में हुआ केद। आपको बता दे की बड़ी सादड़ी नगर में पहली बार रिहायशी इलाके में पैंथर देखा गया है। रात 10:30 बजे पैंथर के दिखने से लोगों में डर भय व्याप्त है। गौरतलब है कि जहां से पैंथर रोड क्रॉस करते हुए दिखा वह रोड बड़ी सादड़ी से नीमच निंबाहेड़ा मार्ग वाली है। रात भर चलती रहती है। रोड पर देर रात तक दो पहिया वाहन भी चलते रहते हैं। पैंथर नीमच रोड स्थित सामने वाली पहाड़ी से नीचे उतरकर बद्रीलाल सेन के बड़े भाई जगदीश सेन के मकान के वहां तक आया। जहां पर उनके मकान के पीछे रोड वाली साइट पर जगदीश सेन की गाय और उनके काका रामचंद्र सेन की भी एक गाय भी बंधी हुई थी। संभवत पैंथर दोनों गाय का शिकार करने के लिए उनके मकान के वहां तक आ पहुंचा। भाजपा पार्षद बद्रीलाल सेन ने बताया कि इस घटना के 1 घंटे बाद तो वह खुद अपनी दुकान से घर पर आए थे रात को 11:30 बजे। बद्री लाल सेन के मकान के नीचे ही आजादपुरा मोहल्ला, कमला नेहरू मार्ग, आदि मोहल्ले हैं। जहां पर रिहायशी इलाका है। बद्री लाल सेन ने पैंथर की मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग से जल्द से जल्द पैंथर को पकड़ने की अपील की है। इस संबंध में जब क्षेत्रीय वन अधिकारी बड़ी सादड़ी अर्जुन कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अगर रिहायशी इलाके में पैंथर की मूवमेंट दिखाई है। तो उसको पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उदयपुर से पैंथर को पकड़ने के लिए विशेष टीम को पिंजरे सहित बुलाकर पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखकर उसे पकड़ा जाएगा ।जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो। साथ ही स्थानीय लोगों को पैंथर की मूवमेंट को देखते हुए सावधान रहने की अपील की है। और जहां भी पैंथर की हलचल मूवमेंट दिखाई दे। तुरंत क्षेत्रीय वन विभाग बड़ी सादड़ी को सूचना दी जाए। क्षेत्रिय वन अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि बड़ी सादड़ी के आसपास सटे चौथ माता, लक्ष्मीपुरा, उमेदपुरा व सीता माता वन अभ्यारण होने के कारण इन क्षेत्रों में पैंथर की मूवमेंट हलचल अमूमन रहती है। बड़ी सादड़ी नगर की रिहायसी इलाके में पहली बार पैंथर की मूवमेंट देखने को मिली है।
















