शमशान घाट में टीन शेड नहीं बारिश में अंतिम संस्कार करने की मजबूरी।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष जताया दी जानकारी। 

बांसखोह कस्बा स्थित विद्युत ग्रेड के पीछे शमशान घाट स्थल पर टीन सेट नहीं होने से बारिश के दिनों में खुले में दाह संस्कार करने को मजबूर होना पड़ता है जिसके चलते परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है बुधवार को भी बारिश के बीच खुले में दाह संस्कार किया जिसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष जताया स्थानीय निवासी मुकेश पांचाल, मनीष पाराशर, महेंद्र स्वामी, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश पांचाल, संतोष पांचाल, शंकर पांचाल,आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी शमशान स्थल पर टीन शेड नहीं लगाई जा रही जिसके चलते बारिश के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरपंच सुमन शर्मा ने बताया कि टीन शेड लगवाने के लिए प्रस्ताव भिजवा दिया गया है पंचायत समिति से स्वीकृति मिलते ही जल्दी ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी भूपेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे तो ग्रामीणों ने अवगत करवाया तब मैंने उनको आश्वासन दिया कि 15 से 20 दिन में शमशान घाट स्थल पर टीन शेड आदि की व्यवस्था करवा दी जाएगी।