संपादक कालूराम कुमावत
बांसखोह कस्बे में ग्राम पंचायत में 75 वा गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल राम अवतार मीणा व समस्त वार्ड पंच अन्य जनप्रतिनिधि के द्वारा ध्वजारोहण की शुरुआत ग्राम पंचायत से की गई इसी के साथ ही कस्बे के सभी विद्यालयो व सभी विभागो जैसे पुलिस चौकी ग्राम सेवा सहकारी समिति खादी ग्रामोद्योग जलदाय विभाग आयुर्वेदिक औषधालय शहीद अशोक वर्मा स्मारक पर ढोल बाजे की तिरंगा रैली के माध्यम से ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रामावतार मीणा व वार्ड पंच व मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता द्वारा जगह जगह ध्वजारोहण किया इस मौके पर बांसखोह पुलिस चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा ने भी सरपंच सुमन शर्मा प्रिंसिपल रामावतार मीणा के साथ पुलिस चौकी में ध्वजारोहण किया इस मौके पर चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा विनोद कुमार जगदीश मीणा राजन सिंह का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और कहा कि पुलिस चौकी खुलने से पहले कस्बे में आए दिन कई तरह की घटनाएं होती थी जो अब नहीं होती क्यों की पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे 112 नंबर गाड़ी की भी सुविधा उपलब्ध हैं इस मौके पर पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सभी विद्यालयों के बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग भी मौजूद थे इसी के साथ ही विद्यालय के प्रिंसिपल रामावतार मीना के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था

















