रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा पुलिया के आगे पंजाब से गुजरात जा रहा टैंकर में गुप्त केबिन में छुपाकर अवैध बीयर के कार्टून भरे थे इस दौरान जानकारी के अनुसार श्रीमान आबकारी आयुक्त महोदय श्री अंशदीप जी के आदेशानुसार, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त महोदय अरुण कुमार हसीजा, देवेन्द्र दशोरा उपायुक्त मुख्यालय व ज्ञान प्रकाश मीणा उपयुक्त जोन जयपुर के निर्देशानुसार कैलाश चौधरी (RPS) सहायक आबकारी अधिकारी जयपुर
ग्रामीण के निकट सुपरविजन में नरेन्द्र सिंह राज्य विशेष दल-B की सूचना पर मन महिपाल सिंह PO आबकारी थाना चाकसू द्वारा आज नाकाबंदी कर एक टाटा टैंकर में गुप्त केबिन में छुपाकर गुजरात ले जाई जा रही कुल 175 कार्टून Haywards-5000 ब्राण्ड की For sale in punjab लिखी बियर बरामद कर टैंकर जप्त कर अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बावरला जिला सांचौर को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बियर कहाँ से लेकर आया व कहाँ सप्लाई देनी थी उसके बारे में गिरफ्तार अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है। PO नरेन्द्र सिंह सांजू, राज्य विशेष दल-B का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी पीओ महिपाल सिंह आबकारी थाना, चाकसू ने जानकारी दी।
















