संपादक कालूराम कुमावत।
बाबा नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल सिंह जाटव जैसे बाबाओं पर – प्रवचन सत्संग के भ्रमजाल में भोलीभाली जनता को लूटने और ठगने वाले बाबाओं पर केन्द्र सरकार का शिकंजा कसना अति आवश्यक है – आज देश में हजारों ऐसे बाबाओं की बाढ़ सी आ गई है, जो बिना किसी वेद शास्त्रों धर्म ग्रंथों भारतीय संस्कृति के आधार पर अपनी अध्यात्म की दुकान चला रहे हैं – जिन्हें वेद शास्त्रों का धर्म ग्रंथों का आंशिक भी ज्ञान नहीं है, न ही मन्त्रों व श्लोकों के उच्चारण का भान है, और न ही सत्कर्मों की परिपाटी से ही उनका जीवन जुड़ा हुआ है – भोग विलास अय्याशी मौज मस्ती वाले नैचर के ऐसे हजारों बाबाओं ने जनता को लूटने और गरीब भोलीभाली आम जनता का शोषण करने के लिए अपनी दुकान को अध्यात्म के नाम या ईश्वर से मिलाने के नाम पर अपनी-अपनी दुकानें धड़ल्ले से चला रहे हैं, कोई भी सामाजिक संस्था या कोई भी सामाजिक संगठन इनको रोकटोक करने वाला या लगाम लगाने के लिए आगे ही आता है – केन्द्र सरकार व राज्य सरकारें भी आंखें मूंदकर इन ढोंगी बाबाओं को मौन स्वीकृति प्रदान करती रहती हैं – जब कि ये हजारों झोलाछाप ढ़ोंगी बाबा अपनी अय्याशी मौज मस्ती के लिए इतना शातिर दिमाग लगाकर षड़यंत्रकारी तरीके से देश की भोली भाली आम जनता का शोषण करने में दीमक की तरह से लिप्त हैं –ऐसे फर्जी बाबाओं और उनके आश्रमों पर कानूनन सख्त गाइडलाइन को अमल में लाकर, तुरन्त प्रभाव से बुलडोजर चलाये जाने के अभियान को तेज गति देने की अति आवश्यकता है आज – जिससे कि इन झोलाछाप फर्जी बाबाओं के जुल्म अत्याचार व शोषण से आम पब्लिक को लुटने से बचाया जा सके, शोषण होने से बचाया जा सके – सही मायने में अगर गहराई से अध्यन करके देखा जाये तो *जैन धर्म के जैन मुनि जैन सन्तों* का जीवन ही पूरी तरह से खरा बैरागी जीवन है – कठोर तपस्या, सुसज्जित वस्त्रों का त्याग, स्वादिष्ट भोजन का त्याग, आरामदायक शयनकक्ष का त्याग, बैंक बैलेन्स का त्याग, प्रॉपर्टी महलों जैसे आश्रम का त्याग, किसी भी तरह के संग्रह का त्याग, सुख देने वाली हर वस्तु का व विलासिता का त्याग – आजीवन तक पूरी तरह से केवल पैदल चलकर ही विहार करना अर्थात गाड़ी घोड़े आदि संसाधनों का त्याग। कुछ ऐसा ही बैरागी जीवन जीने के लिए सरकार गाइडलाइन तैयार करे व कानूनन तरीके से बाबाओं को बाध्य करे कि अगर जनता के बीच जाकर इन बाबाओं को अपना अध्यात्म के ज्ञान का प्रसाद बांटना है या अपनी अध्यात्म की दुकान चलाना चाहते हैं, तो सरकारी गाइडलाइन के अनुसार अर्थात जैन धर्म के जैन मुनियों के जैसे संस्कार आचरण व उनके जैसा त्याग भरा बैरागी जीवन जीना ही पड़ेगा, जैन मुनि जैसे त्याग भरे जीवन का अनुसरण कर सको, तो ही बाबा बनो – वरना सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कोई भी ढोंगी फर्जी बाबा अपनी अध्यात्म के नाम पर फर्जी ज्ञान बांटने की दुकान नहीं चला सकता है, अब। कानूनन कठोर कार्यवाही का बुलडोजर चलते ही रहना चाहिए, तभी हम अपने भारत देश से ये फर्जी बाबाओं की खर पतवार की गन्दगी को साफ करने में सफल हो पायेगें एवं विश्व को पुनः राम-राज्य के जैसे सच्चे श्रृषी मुनियों की श्रृंखलाओं का सुन्दर सा परिद्रश्य देखने को मिलेगा। ब्रजेश कुमार ” बलवान ” साहित्यकार जिला संयोजक – अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़गढ़ ईकाई
















