संपादक कालूराम कुमावत। 
निम्बाहेड़ा 08 जुलाई। आवासीय मकानो के उपर, पास से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाईन को तुरन्त हटवाया जाकर उक्त कॉलोनी नाईजर, प्रोपर्टी ब्रोकर एवं विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने एवं दुर्घटनाग्रस्त परिवार को मुआवजा राशि दिलाने कि मांग को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार मोईनुद्दीन लोहार ने बताया की गत शनिवार को शाम करीब 7 बजे महावीर कॉलोनी, कालिका गेस गोदाम के पास छोटी सादडी रोड निम्बाहेडा स्थित अपने मकान पर उसका पुत्र मोहम्मद अरकान उम्र 9 वर्ष घर की छत पर खेल रहा था तभी अचानक घर की छत के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गया बच्चे की चीख सुनकर उसकी माँ सुफिया छत पर आई और उसे छुडाने लगी जिससे करंट से जुलस गयी। इस दुर्घटना में माँ बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको आस पड़ोसियो ने जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा पहुँचाया और उनका भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा है। मोईनुद्दीन लोहार के अनुसार घर की छत के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन जो पूर्व में घर के पीछे दूर से होकर गुजर रही थी। लेकिन कॉलोनी काटने वाले कॉलोनी नाईजर, प्रोपर्टी ब्रोकर ने अपने निजी फायदे के लिए विद्युत विभाग से मिलीभगत कर ये 11 हजार केवी की लाइन कॉलोनी के निजी मकानो के करीब करवा दी इस कारण ये बड़ी दुर्घटना हुई। जिसका जिम्मेदार कॉलोनाईजर, प्रोपर्टी ब्रोकर एवं विद्युत विभाग हैं। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम पंचोली को ज्ञापन सौंपकर आवासीय मकानो के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाईन को तुरन्त हटवा कर उक्त कॉलोनाईजर, प्रोपर्टी ब्रोकर एवं विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने एवं दुर्घटनाग्रस्त परिवार को मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर जफर उस्ताद, सय्यद सईद, सलाम मुल्तानी, साबिर मुल्तानी, बाबू मुल्तानी, आरिफ मुल्तानी, आरिफ मंसूरी, अन्नू, अनस, बब्लू मेव, शहजाद हुसैन, जहीर खान, भोला मुल्तानी, रहमान मिर्जा, परवेज शाह, अमजद कुरैशी, शाकिब छिपा, मोईन खान आदि कॉलानीवासी उपस्थित थे।
















