संवादाता लक्ष्मण सिंह परालिया
चित्तौड़गढ़ 27 जनवरी ,राशमी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पावली ग्राम पंचायत में जय हिंद विद्या निकेतन पावली में मनाया गया गणतंत्र दिवस ,प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु बैरवा ने बताया कि जय हिंद विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय पावली में बड़े ही धूमधाम के साथ में गणतंत्र दिवस मनाया गया, विद्यालय संचालक श्यामलाल बैरवा के द्वारा तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया, साथ ही साथ पावली ग्राम वासियों के द्वारा राष्ट्रगान गीत गाकर ध्वजारोहण किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सरपंच किशन लाल बैरवा,
पूर्व पंचायत समिति मेंबर रघुनाथ बैरवा, संत रविदास गौ समिति पावली के अध्यक्ष नारायणदास बैरवा, हमारे पत्रकार लक्ष्मण सिंह परालिया, रामेश्वर बैरवा,भैरू लाल बैरवा ,सोनु सालवी ,बाबु लाल बैरवा ,राधेश्याम बैरवा,मधु बैरवा,रतन बैरवा , आदि की उपस्थिति रही, विद्यालय स्टाफ सीता बैरवा, माया शर्मा ,लक्ष्मी शर्मा ,पूनम शर्मा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ ,वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावली में जाकर नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया
















