संपादक कालूराम कुमावत
निम्बाहेड़ा। नगर के पूर्व शिक्षाविद, विकास अधिकारी व शायर स्व. अमानुल्लाह ख़ान अंजुम की धर्मपत्नी व जिला कॉंग्रेस सचिव नुसरत खान, पत्रकार वजाहत खान, माइक्रोहार्ड टेक्नोलॉजीज के फसाहत खान व हिदायत खान की माता जी के आकस्मिक निधन पर विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल, महामंत्री गोपाललाल आंजना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत लाल, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी सहित पालिका पार्षद व नगर के गणमान्य नागरिकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पीछे नई आबादी स्थित निजी आवास पर पहुंच कर ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी व गहरा शोक व्यक्त किया।

















