कांग्रेस के पूर्व पार्षद कालू राम रेगर का निधन कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के झंडे में लिपेट कर दी अंतिम विदाई।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर।

कपासन नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवम समाजसेवी कार्यकर्ता कालू राम रेगर को कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के झंडे में लिपेट कर अंतिम विदाई दी। पूर्व पार्षद एवम समाजसेवी कार्यकर्ता के आदर्श पहचान कायम कर कांग्रेस के अनुशासित सिपाही के रूप में आदर्श मिशाल पेश कर जीवन को परोपकार में लगाया। कांग्रेस में कपासन से एक सच्चा सिपाही अपूर्णीय क्षति हुई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, पार्षद लोकेश राव, पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता मधुसुधन कुमावत, पूर्व पार्षद छगन लाल रेगर, गुलाब रेगर, वरिष्ठ कार्यकर्ता सज्जन सिंह राजपूत, हजारी मल खटीक, ज्ञान प्रकाश बारेगामा सहित आम जन सरीक हुए।