संपादक कालूराम कुमावत
पिपलियामंडी । 03.11.2023 को कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में दोपहर 3 बजे 2 आरोपी द्वारा कृषि मंडी में व्यापारी के मुनीम वीरेन्द्र पिता कन्हैयालाल जैन उम्र 43 साल निवासी मुंदडा कालोनी पिपलिया मंडी के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रूपयो से भरा बैग कुल 38 लाख 90 हजार रूपये लूट कर मो०सा0 से फरार हो गये थे। पुलिस द्वारा उक्त अपराध में पूर्व में अरबाज पिता साबीर खॉ पठान उम्र 25 साल निवासी नाहर सैययद मंदसौर एवं असलम पिता आबिद मेव उम्र 24 साल निवासी खाजपुरा मन्दसौर हाल मुकाम पिपलिया मण्डी को गिरफ्तार कर उनसे लूट की नगदी रकम 36 लाख रू., फरियादी का बेग, एक पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड तथा लूट में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर सायकल टीवीएस अपाचे जप्त की थी ।
सनसनीखेज लूट में वांछित फरार आरोपी भययू उर्फ मुबारिक पिता नूर मोहम्मद निवासी विकमगढ़ आलोट जिला रतलाम फरार था, जिसे पिपलिया पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है और लूट की राशि 90,000/- रू बरामद की गई।
















