कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से, एक व्यक्ति की हुई मौत।

रिपोर्टर अशोक शर्मा।

भूपालसागर, उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानाखेडा के गांव गूलाबपूरा मे कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार किशनलाल पिता तारू भील उम्र 44 वर्ष निवासी गूलाबपूरा दिनांक 23 जूलाई को सुबह खेत पर कृषि कार्य करने गये जंहा पर बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसकी जानकारी मृतक के भतीजे जगदीश भील ने फोन के द्वारा परिजनो को दी। मौके से मृतक के शव को ग्रामीणो व परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भूपालसागर पंहुचाया जंहा उपस्थित चिकित्सक द्वारा जांच कर शव को मोर्चरी मे रखवाया। पूलिस एएसआई भंवरलाल मीणा व हेड कांस्टेबल किशनसिंह ने पंचनामा बनाकर कार्यवाही की चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनो के सुपुर्द किया। मौके पर परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।