रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादडी नगर में गुरुवार को सर्व समाज के लोगों द्वारा नगरपालिका क्षेत्र बडीसादडी में स्थित धार्मिक स्थलों के आस-पास एंव आबादी क्षेत्र में स्थित मीट-मांस की दुकानों को हटवाये जाने के संबंध में जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, पुलिस उपअधीक्षीका डॉक्टर कृष्णा सांमरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया।
कि बडीसादडी नगर के में वार्ड नं 11 व वार्ड नं 12 में स्थित मंदिरों के आस-पास में मीट – मांस की दुकानें स्थित हैं। मंदिर में (शाकाहारी) लोग दर्शन करने के लिये आते हैं। जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही हैं।सर्व समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर के आस पास मांस की दुकान होने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है और रास्ते में मीट मांस के टुकड़े भी पड़े रहते है। जिससे कि महिला वह पुरुषों को मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से आपसे निवेदन है कि बडीसादडी नगर में स्थिम धार्मिक स्थानों एंव आबादी से दूर मीट-मांस की दुकान लगाई जावें। जिस किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे। ज्ञापन के समय यह रहे मौजूद। भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता,पार्षद नवीन सोनावा, बद्रीलाल सेन, दीपक नाहर ,ललित चौधरी, खटीक समाज से भगवतीलाल राजेंद्र विजयवर्गी ,ऋषि लव मुणेत, इंद्रमल कंठालिया, मुकेश, दिनेश, कमल रैगर, भगवती रैगर, लाला खटीक ,बाबूलाल खटीक अंबालाल खटीक, मूसा रैगर सहित सर्व समाज के लोग, नगर के हिंदू संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित।
















