MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव।

संपादक कालूराम कुमावत


तेल कंपनियों ने 28 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के नए जारी हो चुके हैं। देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु में फ्यूल के रेट वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में गिरावट आई है।

एमपी के इन जिलों में बढ़ गए दाम

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंदसौर में पेट्रोल पर 1.11 रुपये और डीजल पर 1.01 रुपये का उछाल आया है। यहाँ पेट्रोल का भाव 110.27 रुपये है। सीहोर में पेट्रोल पर 76 पैसे और डीजल पर 72 पैसे की वृद्धि हुई है। सिंगरौली में पेट्रोल पर 68 पैसे और डीजल पर 62 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। बैतूल में पेट्रोल पर 58 पैसे और डीजल पर 53 पैसे की वृद्धि हुई है। विदिशा, टीकमगढ़, शाजापुर, शहडोल, रतलाम, नरसिंहपुर, खरगोन, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, गुना, धार, दतिया, दमोह, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर में भी ईंधन के कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया है।
दौर में पेट्रोल का भाव 108.94 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 94.19 रुपये में बिक रहा है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.99 रुपये, डीजल का भाव 94,22 रुपये है। बुरहानपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111 रुपये के पार पहुँच चुकी है।

यहाँ घट गए दाम

आगर मालवा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, छतरपुर, दमोह, देवास, होशंगाबाद, पन्ना, रायसेन, सागर, उज्जैन, उमरिया, शिवपुरी, श्योपुर, सीधी और सतना में फ्यूल के रेट में गिरावट आई है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 94,31 रुपये में बिक रहा है। रीवा में पेट्रोल की कीमत कटौती के बाद भी 111.11 रुपये प्रति लीटर है। खंडवा और श्योपुर में गिरावट के बाद भी पेट्रोल का भाव 111 रुपये और डीजल का 96 रूपये से पार है।

यहाँ कोई बदलाव नहीं

भोपाल, मंडला और नीमच समेत कई जिलों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया हो। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, डीजल का भाव 93.90 रुपये है।