पहली ही बारिश में उखड़ी 54 लाख रुपए से बनीं सड़क।

रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा।

आ॑धी तहसील की ग्राम पंचायत कोलीवाड़ा ‌का मामला कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव सरपुरा से सामोर तक करीब दो किलोमीटर रोड़ जो जमवारामगढ़ पूर्व विधायक गोपाल मीणा के अथक प्रयास से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करीब 54 लाख रुपए स्वीकृत करवायें गए थे लेकिन चार माह पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पहली बारिश में उखड गई सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही कहें या गुणवत्ता को लेकर बरती गई लापरवाही की पोल खोल दी सड़क पर जगह जगह डामर उखड़ गई है गहरे गड्ढे होने के कारण आने जाने वाले राहिगीरो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड़ की पटरी नहीं बनाई हुई है जिससे रोड़ के कटाव लग कर टुट जाता है ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच मुन्नी देवी बुनकर ने बताया कि जल्द प्रशासन को अवगत कराया जायेगा जल्द सड़क को सही करवाया जायेगा इस रोड़ पर एक ट्रैक्टर व मिनी ट्रक दलदल में फंस गये थे जो कड़ी मकसद से निकाला गया इस अवसर पर बजरंग शर्मा धनश्याम शर्मा लल्लूराम शर्मा हरिनारायण शर्मा जगदीश शर्मा अन्य ग्रामीण रहें मोजूद।