राजस्थान भजनलाल सरकार को बर्खास्त की जाए:-जगदीश मीणा

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा 27 जुलाई 2024 राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ने सलूंबर के अध्यापक की तलवार से गला काटकर हत्या किए जाने एवं उसके पुत्र का हाथ काट दिए जाने को लेकर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट करते हुए राजस्थान की भजन लाल सरकार को बर्खास्त करने की भारत के राष्ट्रपति एवं राजस्थान के राज्यपाल से मांग करते हुए कहां की राजस्थान में आए दिन अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं पुरुषों बालक बालिकाओं के साथ जुल्म एवं अत्याचार हो रहे हैं, राजस्थान की सरकार इसे रोक पाने में हर तरह से नाकाम साबित हो रही है। शंकर लाल मेघवाल अध्यापक की गला काटकर निर्मम हत्या कर देना एवं उसके लड़के का हाथ काट देना बहुत ही दुखद दर्दनाक शर्मनाक घटना है! जिसकी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली कड़े शब्दों में निंदा करती है एवं शोक व्यक्त करती है! एवं सरकार से मांग करती है कि शंकर लाल मेघवाल के परिवार को 5 करोड रुपए मुआवजा दिया जाए एवं उसके लड़के को सरकारी नौकरी दी जाए एवं परिवार जनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। स्टेशन रोड निंबाहेड़ा कार्यालय पर इस घटना को लेकर बैठक कर गहरी शौक संवेदना प्रकट करते हुए राजस्थान में आए दिन अनुसूचित जाति जनजाति पर हो रहे जुल्म अत्याचार को रोकने एवं राजस्थान की भजनलाल सरकार को बर्दाश्त करने की मांग कीगई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मीणा ,प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी ,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नारायण सिंह भाटी ,प्रदेश संगठन सचिव रामचंद्र मीणा प्रदेश सचिव लोकेश वर्मा प्रदेश सचिव रामचंद्र बामनिया , प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस दीपक मालासर , जिला अध्यक्ष जय सिंह मीणा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी पत्रकार जगदीश सेन ,हरीश सालवी आनंद सिंह आदि उपस्थित थे। 

चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।