बामनवाली मे हुए भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए कमेठी का गठन किया गया है किए गए भ्रष्टाचार की होगी गहनता से जांच।

संपादक कालूराम कुमावत।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर के पत्रांक 1030 दिनांक 18.07.2024 द्वारा प्राप्त प्रकरण में प्रार्थी हेतराम दिलोईया राष्टीय किसान संघ प्रदेश प्रवक्ता, बीकानेर के द्वारा सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक व अन्य के विरुद्ध मनरेगा में भ्रष्टाचार करने के संबंध में की गई शिकायत व प्रार्थी विजेन्द्र सिह पुत्र शायर सिंह निवासी उत्तमदेसर द्वारा श्री ओमप्रकाश ग्राम पंचायत सहायक के विरुद्ध खाद्या सुरक्षा में लाभ लेने के संबंध में प्राप्त दोनो शिकायतों की जांच करने हेतु निम्नलिखित अधिकारियों की कमेटी गठन किया जाता हैः- 1. भोपाल सिंह, अति. प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत समिति लूणकरनसर 2. ईश्वार सोलंकी, सहायक विकास अधिकारी, पचायत समिति लूणकरनसर। उक्त कमेटी को निर्देशित किया जाता है कि प्रकरण में संबंधित को सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए एवं कार्य स्थल पर मौका निरीक्षण करते हुए दोनों प्रकरणों की जांच कर जांच रिपोर्ट मय टिप्पणी सहित तीन दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। संलग्न उपरोक्तानुसार।